रंग लेके खेलते, गुलाल लेके खेलते (Rang Leke Khelte Gulal Leke Khelte Lyrics)

रंग लेके खेलते, गुलाल लेके खेलते Lyrics


अरे होली में चारो तरफ छायी है अजब उमंग
जगह जगह है ढोलक बजते और बाजे रे चंग
और राधेरानी श्याम के मुख पे मले रे गुलाल
भर पिचकारी मारे राधा को गोपाल

 होली आयी होली आयी होली आयी,

मस्ती लाई मस्ती लाई ।
होली आयी होली आयी होली आयी,
मस्ती लाई मस्ती लाई ।।

रंग लेके खेलते, गुलाल लेके खेलते,
रंग लेके खेलते, गुलाल लेके खेलते ।
राधा संग होली नन्दलाल खेलते,
बोलो सारा रारा, सारा रारा ।।

सारा रारा मदन गोपाल खेलते,
बोलो सारा रारा, सारा रारा ।
सारा रारा मदन गोपाल खेलते ,
बोलो सारा रारा, जय हो ।।

ढोलक मंजीरा और रंग लेके नाचते 2
सखीयाँ और सारे ग्वालबाल खेलते…
बोलो सा रा रा रा ॥1॥

भर पिचकारी मारे राधा को कन्हैया 2
मुखडे पे मल के गुलाल खेलते…
बोलो सा रा रा रा ॥2॥

राधाजी गुलाल मले श्यामजी मुख पे 2
सारे हो के आज लाल लाल खेलते…
बोलो सा रा रा रा ॥3॥

देवता भी होली यहाँ खेलने को आते है 2
ब्रह्या विष्णु बाबा भोलेनाथ खेलते…
बोलो सा रा रा रा ॥4॥

इस मंदिर की तो शान ही निराली है 2
भक्त होली यहाँ हर साल खेलते…
बोलो सा रा रा रा ॥5॥



Post a Comment

0 Comments